किन्नौर जिला की 20 ग्रामीण महिलाओं को बागवानी अध्ययन भ्रमण के तहत हरियाणा राज्य के लिए हरी झंड
रिकांगपिओे से उपायुक्त ने 20 ग्रामीण महिलाओं को किया रवाना
प्राकृतिक खेती और पशुधन पर भी जानकारी करेंगी हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ ( किन्नौर)।
किन्नौर से 20 महिलाएं बागवानी अध्ययन भ्रमण के लिए मंगलवार को हरियाणा रवाना हुईं। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मंगलवार को पूह, कल्पा और निचार विकास खंड की ग्रामीण महिलाओं को हरियाणा राज्य में ले जा रहे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि जिला की ग्रामीण महिलाएं हरियाणा राज्य में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का दौरा करेंगी और वहां डेयरी की आधुनिक तकनीकों पर जानकारी प्राप्त करेंगी, ताकि जिला किन्नौर में दूध उत्पादन को बढ़ाया जा सके। इसके अलावा बागवानी भ्रमण में अनुसंधान केंद्र घरोंडा में ट्रॉपिकल फल उत्पादन पर जानकारी हासिल करेंगी। हरियाणा राज्य में प्रगतिशील किसानों से प्राकृतिक खेती सहित पशुधन पर जानकारी प्राप्त करेंगी, ताकि जिला में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिल सके। इस अवसर पर उपनिदेशक उद्यान डॉ. भूपेंद्र सिंह नेगी, बागवानी विशेषज्ञ डॉ. शमशेर नेगी, डॉ. अजित नेगी सहित उद्यान विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।