फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किसानों-बागवानों को सिखाई मधुमक्खी पालन की बारीकियां

विज्ञापन
रिकांगपिओ में 7 दिवसीय मधुमक्खी कार्यशाला में मौजूद वि​​भिन्न क्षेत्रों से आए लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के सौजन्य से सात दिवसीय मधुमक्खी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कल्पा, पूह और निचार से किसानों-बागवानों ने मधुमक्खी पालन की बारीकियां सीखीं। जिले में 42 किसान पांच हजार बक्सों में मधुमक्खी पालन का कार्य कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण शिविर 28 मार्च तक चलेगा। सात दिनों में मधुमक्खी कार्यशाला में मधुमक्खी विशेषज्ञ डॉ. बीआर नेगी ने मधुमक्खी की बीमारियों के बारे में जानकारी दी। फल वैज्ञानिक डॉ. अरुण नेगी ने सेब के पौधे में मधुमक्खी परागण प्रबंधन पर किसानों को जानकारी दी। बागवानी उपनिदेशक डॉ. बीएस नेगी और बागवानी विषय वाद विशेषज्ञ बलवीर चौहान ने भी विचार साझा किए। बागवानी विभाग के उप निदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर में पहली बार मधुमक्खी पालन पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें