बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत धौणकोठी गांव से एक महिला लापता हो गई है। महिला के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
शिकायत में सीता राम निवासी धौणकोठी जिला बिलासपुर ने बताया है कि गत 13 मार्च को उसकी पत्नी माया देवी (49) लापता हो गई। उसकी तलाश हर संभव जगह पर की, लेकिन काई अता-पता नहीं चल सका। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। संवाद