फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्री जानकी माई गुफा मंदिर में महिलाओं ने सुनी राम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
रात भर जागरण में थिरके श्रद्धालु, हजारों लोगों ने भंडारा किया ग्रहण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। मां जानकी जयंती के उपलक्ष्य पर श्री जानकी माई गुफा मंदिर रामपुर में धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में रामकथा का आयोजन किया। इसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा का श्रवण किया। पूरे परिसर में प्रभु श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर में रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया। महिलाएं और श्रद्धालु रातभर भक्ति गीतों पर झूमते रहे।
सुबह 9:30 बजे राम कथा पूजन शुरू हुआ। 11:00 बजे कथा पाठ आरंभ किया गया। रविवार सुबह 11:00 बजे कथा संपन्न हुई। इसके बाद 11:30 बजे हवन और पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम, माता जानकी और संकटमोचन हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाजार और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पं. रुपेश शर्मा ने बताया कि भीमाकाली मंदिर न्यास की ओर से इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। रामकथा, जागरण और भंडारे में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें