भावानगर (किन्नौर)। निचार पंचायत के गरादे वार्ड-3 की महिलाओं ने रॉयल क्रीड़ा क्लब के साथ मंगलवार को सफाई अभियान चलाया। अभियान में युवाओं ने भी भाग लिया। वार्ड सदस्य भारत भूषण ने बताया कि यह अभियान महीने में दो बार चलाया जाएगा। मंगलवार को महिलाओं ने गांव के मुख्य रास्ते, बस स्टैंड निचार, स्कूल और गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर सफाई की। अभियान में मीरा नेगी, लपणी देवी कांति, राजकुमारी, यूंमपति, देव भगवान देवी, आरमीना, प्रवीन कुमारी, परीक्षा, मीना कुमारी, रूपा और आशना शामिल रहीं। रॉयल क्रीड़ा क्लब के प्रदान दीपक कुमार, रिक्की, नागेश्वर, रणजीत सिंह, ज्ञावा पलदेन, राजेश कुमार, जगदीश नेगी, राहुल और सुनिश मौजूद रहे। संवाद