रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की बाहली पंचायत में शुक्रवार को प्रधान बीना मेहता की अध्यक्षता में भांग उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पंचायत क्षेत्र में भांग के पौधों को नष्ट कर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। पंचायत प्रधान बीना मेहता ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही समाप्त किया जा सकता है। ग्रामीणों ने पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।