फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पीएमश्री रामपुर बना अंडर-19 खंड स्तरीय प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
तकलेच स्कूल में आयोजित अंडर-19 छात्रा खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित क
विज्ञापन
छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में 27 विद्यालयों की 450 छात्राओं ने लिया भाग
विज्ञापन

वाॅलीबाल में नरैण और कबड्डी में मझेवठी रहा विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पीएमश्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में छात्रा वर्ग की रामपुर खंड स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 27 विद्यालयों की 450 छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रत्न चंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पीएमश्री रामपुर स्कूल प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन रहा। वॉलीबाल में नरैण स्कूल विजेता रहा, जबकि कबड्डी में मझेवठी स्कूल ने खिताब जीता। खो-खो में काओबिल स्कूल विजेता रहा और बैडमिंटन में मझेवठी स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। शतरंज, योग और भाषण प्रतियोगिताओं में पीएमश्री रामपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नाटक में सनारसा स्कूल ने जीत दर्ज की। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी पीएमश्री रामपुर का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। संस्कृत गीतिका, श्लोकोच्चारण, समूहवादन और समूहगान में पीएमश्री रामपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन प्रतियोगिताओं में पीएमश्री तकलेच उपविजेता रहा। एकल लोकगीत और एकल शास्त्रीय नृत्य में पीएमश्री तकलेच विजेता रहा, जबकि लोकनृत्य में पीएमश्री रामपुर ने पहला स्थान हासिल किया। मार्च पास्ट में तकलेच स्कूल प्रथम रहा। समापन समारोह में स्थानीय पंचायत के प्रधान सुनील कायथ, उपप्रधान मंगत राम, एनपीएसई शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा, पूर्व पीटीएफ महासचिव ललित मोहन बद्रेल और सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक किशोरी लाल भलूनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने मुख्य अतिथि को टोपी, मफलर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विशेष अतिथियों का भी टोपी और खतक पहनाकर अभिनंदन किया गया। पाठशाला की छात्राओं ने इस अवसर पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि रत्न चंद गुप्ता ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार मेहता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें