फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जगूणी में महिलाओं ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
रामपुर के जगूणी में पौध रोपण अभियान के दौरान मौजूद महिलाएं और समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

रामपुर विकास खंड की डंसा पंचायत के जगूणी में महिलाओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। महिलाओं ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हिम अटल सेवा समिति के सौजन्य से एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने माध्यमिक पाठशाला भवन के आसपास पौधे रोपे। समिति के अध्यक्ष देशराज हुडन ने कहा कि महिलाओं और ग्रामीणों के सहयोग से रविवार को करीब 200 पौधे रोपे गए। हुडन ने बताया कि हिम अटल सेवा समिति रामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और बागवानों के हितों के मद्देनजर काम करने के प्रति कृतसंकल्प है। भविष्य में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व पंचायत प्रधान सीमा जोशी, पूर्व वार्ड पंच मीना देवी, सपना नेगी, रंजना डमालू, निशा देवी, रोशनी देवी, चंद्र कला, नीता जोशी, दुर्गा सिंह, हिमेश नेगी, लायक राम और शिशुपाल हुडन सहित कई अन्य ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें