फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाहली में महिलाओं ने चलाया भांग उखाड़ो और स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
बाहली पंचायत में प्राकृतिक रूप से उगी भांग के पौधों को नष्ट करती महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नशामुक्त और स्वच्छ समाज निर्माण का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर की बाहली पंचायत में महिला मंडल की महिलाओं ने नशामुक्ति और स्वच्छता को लेकर भांग उखाड़ो अभियान और स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं ने श्रमदान करते हुए विभिन्न स्थानों से भांग के पौधों को हटाया और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। अभियान में बाहली पंचायत के वार्ड सदस्य कंवर कायथ, पटवारी बयंत सिंह और पटवारी सहायक नंद लाल ने भी भाग लेकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। महिला मंडल अध्यक्ष गुड्डी कायथ ने कहा कि नशा समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आसपास भांग सहित नशीले पौधों को हटाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। महिला मंडल की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। अभियान के माध्यम से नशामुक्त बाहली, स्वच्छ बाहली और स्वस्थ बाहली का संदेश दिया गया। महिलाओं ने ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ रखने और नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से अभियान चलाने का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें