फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पोवारी, तंगलिंग की महिलाओं को सोशल मीडिया पर धमकी, एसपी को दी शिकायत

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक किन्नौर को शिकायत पत्र सौंपती पोवारी और तांगलिंग की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रिकांगपिओ में नारेबाजी भी की, कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिले के पोवारी और तंगलिंग गांव के ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों और धमकियों को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने 28 जून को फेसबुक पर एक अकाउंट की ओर से साझा की गई लाइव पोस्ट पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इससे गांव की महिलाओं की गरिमा और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। ग्रामीण और महिलाएं मंगलवार को रिकांगपिओ पहुंचे। उन्होंने पहले फेसबुक पर धमकी देने वाले और अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नारेबाजी की। फिर पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में कहा गया है कि किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान पोवारी और तंगलिंग में कार्यरत महिलाओं को निशाना बनाया गया। फेसबुक अकाउंट 'ललिश ठाकुर' के नाम से संचालित है। ग्रामीणों ने इस व्यक्ति की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से महिलाओं में भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच का अनुरोध किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को धमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई चाही है। उन्होंने बदनाम करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले पर भी सख्त कदम उठाने की मांग की है। मानसिक उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उस पर कानूनी कार्रवाई हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें