फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रोहड़ू के सभी मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारी संभालेंगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव के दृष्टिगत दूसरी रिहर्सल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप​स्थित महिला कर
विज्ञापन

विज्ञापन
नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया निर्णय




संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के सभी मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारी जिम्मेदारी संभालेंगी। इस बार केंद्रों में मतदान प्रक्रिया का संचालन पूर्ण रूप से महिला कर्मचारियों की ओर से किया जाएगा। नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने और चुनावी संबंधी कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नगर परिषद रोहड़ू के नौ वार्ड हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए कुल 14 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। इनमें नौ पोलिंग पार्टियां वार्डों के लिए और चार पोलिंग पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं। पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी (पीआरओ), एक सहायक पीठासीन अधिकारी (एपीआरओ), दो मतदान अधिकारी और एक सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारियों को सौंपी गई है। नगर परिषद रोहड़ू चुनाव के लिए लगभग 80 महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है। रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं एसडीएम धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप के निर्देशानुसार नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने और चुनाव संबंधी कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। महिला कर्मचारी पूरी दक्षता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन करेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ समाज में महिला सशक्तीकरण का सकारात्मक संदेश भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें