फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के घर जा रही महिला पब्बर नदी बही

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। पटसारी में पुल के समीप एक महिला के पब्बर नदी में गिरने से बह गई है। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने पति के साथ घर की ओर जा रही थी। इसी बीच महिला का पांव फिसल गया और वह नदी में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला का नाम बुदीसरा (50) पत्नी गगन बहादुर निवासी गांव और डाकघर सुरखेत जिला सुरखेत आंचल भेरी नेपाल है। महिला के परिजन शर्मिला, इंद्र बहादुर, हरेंद्र पाल, अमन और अन्यों ने पुलिस को बयान में बताया कि गगन बहादुर पत्नी बुद्धिसरा के साथ रात के समय पटसारी पुल से करीब तीन मीटर आगे रास्ते में जा रहे थे। दोनों बेटी के डेरे के लिए संदौर को रात के अंधेरे में चल रहे थे।
इसी बीच जब वह कुछ कदम आगे पहुंचे तो रास्ते में बुद्धिसरा का पांव फिसल गया। इससे महिला पब्बर नदी में गिर गई। पति उसकी तलाश नदी के दोनों ओर की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने इस बारे में बेटी शर्मिला को संदौर जाकर सूचना दी।
विज्ञापन

सभी लोग मिलकर महिला की तलाश की मगर उसके बारे में कोई सुराग नहीं चला है। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस थाना रोहडू़ में दी गई है। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने बताया कि महिला की तलाश नदी के किनारों पर की जा रही है। मगर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें