फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने नशा मुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश

विज्ञापन
देवठी पंचायत में भांग उखाड़ो अभियान चलाकर दिया नशामुक्ति का संदेश। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

देवठी पंचायत में महिलाओं ने भांग के पौधों को उखाड़कर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। महिलाओं ने पंचायत के सभी सात वार्डों में भांग के पौधे नष्ट किए। पंचायत प्रधान दीप कुमार, उपप्रधान विपिन मसोई सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अभियान में सहयोग दिया। प्रधान दीप कुमार ने कहा कि पंचायत को नशामुक्त बनाना किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिस विभाग और महिला मंडल के सदस्यों ने अभियान को जारी रखने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें