फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा बाजार में महिलाओं ने खरीदीं राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। रक्षा बंधन पर्व से एक दिन पहले नेरवा बाजार में शुक्रवार को खूब रौनक रही। दुकानदारों ने कई प्रकार की राखियां सजाई हुई थीं। बाजार में सुबह से ही राखी की दुकानों में महिलाओं की भीड़ रही। नेरवा के राखियां बेच रहे दुकानदार धीरज ने बताया कि उनकी दुकान पर हर आयु वर्ग की पसंद की राखियां उपलब्ध थीं। महिलाओं ने छोटे बच्चों के लिए बॉबी डॉल, सुपरमैन, डोरेमोन, बैटमैन व छोटा भीम वालीं वाली राखियां खरीदीं, तो बड़ों के लिए साधारण धागों वाली राखियां खरीदीं। पंडित आचार्य रमेश झोलटा ने बताया कि इस वर्ष राखी के पर्व पर किसी प्रकार की भद्रा नहीं है। नौ अगस्त को किसी भी समय राखी बांधी जा सकती है, लेकिन शुभ मुहूर्त प्रातः 5.50 से 1.20 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें