फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग उत्सव में नेहरू मैदान में लगेंगे स्टॉल, एक करोड़ में हुई बोली फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
17 से पांच सितंबर तक सजेंगी दुकानें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उत्सव के दौरान नेहरू मैदान में व्यापारिक और मनोरंजक स्टॉल लगाए जाएंगे। दो दिवसीय ठियोग उत्सव का 15 और 16 अगस्त को आयोजन होगा। इसके लिए नगर परिषद कार्यालय में बोली का आयोजन किया गया। इसमें एक करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगने पर स्टॉल लगाने का अधिकार दिया गया। नगर परिषद कार्यालय में बोली की प्रक्रिया अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, तहसीलदार विवेक नेगी और वार्डों के पार्षदों की मौजूदगी में हुई। बोली की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर के अनुसार स्टॉल लगाने की अनुमति 17 से पांच सितंबर तक रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्सव समाप्त होने के बाद दो दिन का समय व्यापारियों को अपना सामान समेटने और हटाने के लिए दिया जाएगा ताकि नेहरू मैदान को समय पर खाली कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यह राशि सभी वार्डों में विकास कार्य समान रूप से कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं होगा और योजनाओं का लाभ हर क्षेत्र तक पहुंचेगा। अध्यक्ष ने बताया कि पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें