फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खेत में काम कर रही महिला की गिरकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर एक खेत से दूसरे खेत में जा गिरी महिला
विज्ञापन

कुमारसैन के माणु गांव में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन की भरेड़ी पंचायत के गांव माणु में खेत में काम कर रही महिला की गिरकर मौत हो गई। महिला काम करते हुए एक खेत से नीचे दूसरे खेत में जा गिरी। 52 वर्षीय शांता वर्मा सोमवार शाम को अपने खेत में काम कर रही थी। इसी बीच पांव फिसलने से वह एक खेते से नीचे दूसरे खेत में जा गिरी। महिला जब वापस घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। महिला खेत में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। परिजनों ने उसे कुमारसैन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे वाला खेत महिला के मायके का है। महिला का विवाह मोगड़ा पंचायत के भूणा गांव के चमन लाल से हुआ था। महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। कुमारसैन पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें