फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ब्रुआ में बौद्ध मंदिर भवन और पंचायत भवन की दी सौगात

विज्ञापन
चौरा में ​प्रवेश द्वार का ​शिलान्यास करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी दोनों भवनों का किया उद्घाटन
विज्ञापन

चौरा में किन्नौर प्रवेश द्वार का किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। विकास खंड कल्पा के सांगला वैली की ब्रुआ पंचायत में 24 लाख की लागत से निर्मित बौद्ध मंदिर भवन और 65 लाख की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन की सौगात जनता को मिली। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दोनों भवनों का उद्घाटन किया। इससे पहले मंत्री ने मंगलवार को चौरा में किन्नौर प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया। मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य आपदा राहत मैन्युअल में बदलाव कर आपदा ग्रस्त लोगों के लिए क्षतिग्रस्त मकानों की राशि को 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान की राशि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया। मंत्री ने कहा कि ब्रुआ गांव की सड़क को भी जल्द पक्का करवाया जाएगा। ब्रुआ खड्ड में सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी, ताकि गांव में हो रहे भूस्खलन को रोका जा सकें। कंडे के सड़क को जल्द खोला जाएगा। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। पंचायत प्रधान गीता देवी ने मंत्री जगत सिंह नेगी का स्वागत किया। साथ ही मंत्री को गांव की समस्याओं से अवगत करवाया। मंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली प्रत्येक महिला मंडल को 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। एकल गीत गाने वाले बच्चों को 2 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। इस अवसर पर एपीएमसी किन्नौर एवं शिमला के निदेशक उमेश नेगी, किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जिला किन्नौर काग्रेंस महासचिव निर्मल चंद्र नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सरोज नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें