फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 2.15 ग्राम चिट्टे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी महिला के पास से 10,600 रुपये नकदी भी की बरामद, पहले भी मामला हो चुका दर्ज
विज्ञापन

रोहड़ू। रोहड़ू पुलिस की विशेष टीम ने नशे के कारोबार में संलिप्त एक महिला को पकड़ा है। रोहड़ू की झुग्गी बस्ती समाला में दबिश देकर पुलिस ने महिला तस्कर को 2.15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। महिला के पास से नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी महिला की पहचान सबरून के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि समाला की झुग्गी बस्ती में एक महिला चिट्टे के कारोबार में संलिप्त है। पुलिस ने झुग्गी में दबिश देकर महिला को 2.15 ग्राम चिट्टे और 10,600 रुपये नकदी के साथ पकड़ा। आरोपी महिला काफी समय से क्षेत्र में चिट्टा तस्करी में संलिप्त थी और उसके खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस थाना रोहडू में आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने उपमंडल रोहडू में नशा माफिया के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया है। पुलिस की निरंतर और आक्रामक कार्रवाई से नशा तस्करों के हौसले पस्त हो रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा नशे की किसी भी तरह की गतिविधि की सूचना लोग तुरंत पुलिस को दें और समाज को नशामुक्त बनाने में अहम सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें