फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिन बिजली-पानी बस अड्डे की सौगात, ठगी गई आस

विज्ञापन
भावानगर बस अड्डे के टिकट काउंटर में लटके ताले। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट : उद्घाटन के बाद भी शुरू नहीं हो पाया बस अड्डा भावानगर
विज्ञापन

बस अड्डे के कार्यालय, टिकट काउंटर और शौचालयों में लटके ताले

22 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को कब मिलेगा बस अड्डे का लाभ
बीरबल नेगी

सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार खंड की हजारों की आबादी को बस अड्डे की सौगात तो मिली, लेकिन मूलभूत सुविधाएं पूरी न होने से जैसे लोग की पूरी होने वाली आस को ठगा गया हो। क्योंकि उद्घाटन के दो महीने बीतने के बाद भी बस अड्डे के भवन में न बिजली और न ही पेयजल की सुविधा है। आधी-अधूरी सुविधाओं के साथ बस अड्डे का शुभारंभ कर दिया गया। अब बस अड्डे के भवन में ताले लटके हुए हैं। उद्घाटन के बाद भी बस अड्डा भावानगर शुरू नहीं हो पाया है। निचार खंड की 22 पंचायतों के ग्रामीणों को शुभारंभ के बाद भी बस अड्डे के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। भावानगर में 3.30 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला बस अड्डे का निर्माण किया गया है। इसी साल 8 अक्तूबर को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस बस अड्डे का उद्घाटन किया था। बस अड्डे में पहुंचने वाले यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यहां आज दिन तक न बिजली और पानी की सुविधा हो पाई है। निचार खंड के ग्रामीणों में बस अड्डा बनने से काफी खुशी थी। वर्तमान में बस अड्डे में कार्यालय, टिकट काउंटर, क्लॉक रूम, वेटिंग रूट और शौचालय में ताले लटके हुए हैं। यहां पहुंचने वाले यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने से खासा रोष है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बने बस अड्डे में यात्रियों को जल्द सुविधाएं दी जानी चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय नेगी, योगराज नेगी, नरेश माडा, निचार की पूर्व प्रधान बसंती नेगी, पंकज नेगी, तरांडा के प्रधान हरि भगत नेगी, प्रधान छोटा कंबा स्नेह लता नेगी, बड़ा कंबा की प्रधान मोनिका नेगी, पौंडा के उप प्रधान महावीर नेगी, सुंगरा के उप प्रधान अजय नेगी ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और हिमाचल पथ परिवहन निगम से बस अड्डे में बिजली, पानी की व्यवस्था कर लोगों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यहां खुले कार्यालय, टिकट काउंटर और शौचालय को जनहित में जल्द शुरू किया जाना चाहिए।

बिजली और पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। जल्द ही बिजली और पानी का कनेक्शन लगा दिया जाएगा। अतुल गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम रिकांगपिओ
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही बस अड्डे में बिजली का कनेक्शन लगाया जाएगा, ताकि यहां आने वाले यात्रियों को सुविधाएं मिल सकें।

-शिशुपाल शर्मा, सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड भावानगर
कनेक्शन लगाने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। जल्द ही बस अड्डे में पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। -अभिषेक शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ

भावानगर बस अड्डे के टिकट काउंटर में लटके ताले। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें