फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बर्फ पर फिसलने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू) । उपमंडल चौपाल के सरांह गांव में एक महिला की घर के आंगन में जमी बर्फ के ऊपर से फिसलने के कारण मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह जब अपने कमरे से बाहर निकलकर आंगन में पहुंची, वहां बर्फ जमी हुई थी, जिसके ऊपर से अचानक उसका पैर फिसल गया और वह आंगन के साथ बने खेत में गिर गई। महिला को गिरने के बाद गंभीर चोटें आईं। उसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए चौपाल अस्पताल ले आए। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान बिमला देवी (50) पत्नी श्याम दत्त निवासी सरांह तहसील चौपाल के रूप में हुई है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने कहा कि मृतक महिला के परिजनों ने इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह नहीं जताया है और प्रथम दृष्टया गिरने की वजह से हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें