फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो लाख रुपये के चेक बाउसं मामले में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत की ओर से जारी किया गया था गैर जमानती वारंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर की टीम ने दो लाख रुपये के चेक बाउंस से जुड़े मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। रामपुर उपमंडल की इस महिला को उसके निवास से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी जेएमएफसी करसोग की अदालत की ओर से जारी गैर जमानती वारंट के तहत की गई। यह वारंट जिया लाल की शिकायत पर जारी हुआ था। इसमें आरोपी महिला पर दो लाख रुपये के चेक बाउंस का आरोप था। मामला नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को नियमानुसार न्यायालय करसोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जिला पुलिस न्यायालयों से प्राप्त वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। यह अभियान न्यायिक प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें