ननखड़ी उत्सव संपन्न, कबड्डी में रोहड़ू के दराड़ और रस्साकशी में टिक्कर डिस्वानी जीता
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने सम्मानित किए विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में तीन दिवसीय ननखड़ी उत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय उत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं। पहली बार आयोजित हुए इस उत्सव के समापन पर राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, रोहड़ू और आसपास के क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। आर्यावर्त एजुकेशन वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी ने वॉलीबॉल, रस्साकशी और कबड्डी प्रतियोगिताएं करवाईं। वॉलीबॉल मुकाबले का फाइनल ज्यूरी और कुठाड़ी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बराबर अंकों के चलते दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। कबड्डी मुकाबले में रोहड़ू के दराड़ की टीम विजेता और भलून टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में टिक्कर डिस्वानी की टीम विजेता बनी और चौकी खदेच की टीम ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। समापन पर राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी और समय-समय पर इस तरह के आयोजन करने का आह्वान किया। वॉलीबॉल में संयुक्त विजेता रही दोनों टीमों को 23-23 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। रस्साकशी की विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को 8 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। समापन पर भाजपा नेता कौल सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य रानू खूंद, संस्था के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल, सचिव ओम बगई, जोन प्रमुख ननखड़ी पार्थिक मेहता, सदस्य तरुण खेमटा, ओमी चौहान, कुलवीर चौहान, राजीव मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
ननखड़ी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि सांसद सिकंदर कुमार के साथ मौज