निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड क्षेत्र की ब्रौ पंचायत में एक ढाबे से आबकारी विभाग ने शराब पकड़ी है। ढाबे से देसी शराब ऊना नंबर वन की 2 बोतलें और 350 मिली लीटर की एक खुली बोतल, रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की 400 मिली लीटर की एक खुली बोतल बरामद की है। जिला आबकारी अधिकारी कुल्लू मनोज डोगरा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 की धारा 39 के अंतर्गत मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि जिला आबकारी विभाग की ओर से शराब की अवैध बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत विभाग को प्रदान कर सहयोग करें।