17 को कल्पा और 19 को पूह मेला मैदान में होगा शारीरिक परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उप निदेशक पशुपालन विभाग किन्नौर डॉ. अजय नेगी ने जारी बयान में कहा कि जिले के कल्पा और पूह उपमंडल में पशु मित्र की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता का आयोजन किया जा रहा है। 17 फरवरी को कल्पा के मिनी स्टेडियम (पुलिस लाइन) में पूर्वाह्न 11:00 बजे और 19 फरवरी को पूह उपमंडल के मेला ग्राउंड पूह में पूर्वाह्न 11:00 बजे पात्र अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कल्पा उपमंडल के तहत पशु मित्र पशु चिकित्सालय रकछम, कल्पा, सांगला, पोवारी और सापनी में तैनात किए जाएंगे। पूह उपमंडल के तहत पशु मित्र पशु चिकित्सालय रिब्बा, स्पिलो, ज्ञाबुंग और मूरंग में भर्ती होंगे।