फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों से पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
wine captured from two people in Rekaungpeo
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगह दबिश देकर 7 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस थाना टापरी की टीम ने गश्त के दौरान कक्षस्थल के पास राजीव कुमार, निवासी नेपाल से 5 हजार मिली लीटर अवैध शराब बरामद की है। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस थाना भावानगर की टीम ने भावानगर में एक महिला नीमदाकी, निवासी सिक्किम से 2 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिला पुलिस ने इसी माह अब तक अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए किन्नौर के विभिन्न थानों में 12 मामले दर्ज कर करीब 62,500 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। वहीं, जुआ खेलने वालों पर 2 मामले दर्ज कर 14,367 रुपये की राशि बरामद कर 8 व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। मादक पदार्थ अधिनियम एक्ट के तहत जिला पुलिस ने 3 मामले दर्ज कर 220 ग्राम भुक्की और 63 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

अभी तक 21 लोगों के चालान कर 91,700 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। एसपी एसआर राणा ने पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में अवैध कारोबारियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन लगातार पैनी नजर रख रहा है। ऐसा कोई भी मामला संज्ञान में आते ही ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें