फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशे के खिलाफ लूहरी में आज निकालेंगे रोष रैली, बाजार रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से युवक की मौत के बाद लोगों में रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत मामले के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। नशा तस्करों के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। नशे के खिलाफ शुक्रवार को लूहरी में जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। गौर हो कि बीते दिनों आनी के एक युवक की नशे के ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र के लोगों में नशे के तस्करों के खिलाफ रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे का व्यापार क्षेत्र में बुरी तरह फैल रहा है और यह कई युवाओं की जान का कारण बन चुका है। नशे के सौदागरों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में किसी और युवक की जान न जाए। इस रैली का मुख्य उद्देश्य नशे के सौदागरों के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना और उन्हें कड़ी सजा दिलवाना है। रैली में स्थानीय पंचायत, महिला मंडल, युवक मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ों लोग भाग लेंगे। रैली के दौरान लूहरी बाजार एक घंटे तक बंद रहेगा, ताकि यह संदेश पूरे क्षेत्र में जाए कि अब स्थानीय लोग नशे के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। रैली में शामिल लोग नशे के व्यापारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे और उन्हें समाज से उखाड़ फेंकने को अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें