बरी गांव में शहीद दिवस पर उड़ान समाज सेवा द श्रद्धांजलि सभा करते हुए। संवाद
भावानगर (किन्नौर )। उड़ान समाज सेवा ने नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से वीरवार को शहीद दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें और अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बरी गांव में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उड़ान समाज सेवा के अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों, उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुए वीरों की कुर्बानियों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राष्ट्रभक्ति उड़ान समाज सेवा के पदाधिकारियों ने समाज में शांति, सद्भाव और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बरी गांव में शहीद दिवस पर उड़ान समाज सेवा द श्रद्धांजलि सभा करते हुए। संवाद