फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी गांव के प्रभावितों की हरसंभव करेंगे सहायता : उपायुक्त

विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा पांगी गांव चटटानें गिरने से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए
विज्ञापन
डीसी डॉ. अमित शर्मा ने पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुए नुकसान का लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मंगलवार को किन्नौर जिले के कल्पा उपमंडल स्थित पांगी गांव के पास सोमवार को पीरी ढांक से पत्थर गिरने के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने ग्रामीणों से कहा कि प्रदेश सरकार राज्य सहित जनजातीय क्षेत्रों में आपदा प्रभावितों के पुनरुद्धार के लिए हर संभव सहायता दे रही है। सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिन लोगों के बगीचों को नुकसान हुआ है, उन्हें शीघ्र राहत दी जाएगी। उन्होंने नायब तहसीलदार कल्पा रविंद्र सिंह को निर्देश दिए कि प्रभावितों के नुकसान का सही आकलन तैयार कर उन्हें शीघ्र रिपोर्ट दें। इस मौके पर प्रधान कलजंग मणि सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

उपायुक्त किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा पांगी गांव चटटानें गिरने से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें