फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकलेच-मझाली सड़क पर शील-परोग में थमे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
देवठी के शील परोग में हो रहे भूस्खलन के कारण यातायात पड़ा ठप। संवाद
विज्ञापन
. 12/20 घाटी के ग्रामीणों, बागवानों और दुग्ध उत्पादकों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

. लगातार हो रहा भूस्खलन, घर पर भी मंडरा रहा खतरा
. ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से की राहत पहुंचाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर में बारिश के कारण कई स्थानों पर स्थिति दयनीय बनी हुई है। क्षेत्र की 12/20 घाटी को जोड़ने वाली सड़क शील-परोग में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई है। भूस्खलन के कारण सड़क पर यातायात ठप हो गया है, वहीं सड़क से ऊपर बने घर को भी खतरा पैदा हो गया है। बारिश के चलते देवठी पंचायत के शील-परोग में भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण ग्रामीणों, बागवानों समेत दुग्ध उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है। घाटी में सेब सीजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि भूस्खलन का सिलसिला जारी रहा, तो बागवानों को सेब की पेटियों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती रहेगा और परेशानी झेलनी पड़ेगी। सड़क बंद होने से सेब सीजन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को आवाजाही करने में समस्याएं पेश आ रही हैं। सुनील चौहान, दिनेश कुमार, सनम, प्रेम चौहान और देव राज सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर लगातार ऊपरी क्षेत्र से भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन के कारण ऊपर बने घर को भी खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्र में सेब सीजन भी शुरू हो गया है। सड़क को यातायात के लिए शीघ्र बहाल किया जाए। वहीं उन्होंने बाहलीधार-लालसा वैकल्पिक सड़क की स्थिति सुधारने की भी मांग उठाई है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सेब सीजन की गंभीरता को देखते हुए सड़क को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए और वैकल्पिक मार्ग को भी दुरुस्त करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें