फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में दर्जनों सड़कें अवरुद्ध, 48 घंटे से बिजली गुल

विज्ञापन
चौपाल में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली की लाइन। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल में पिछले एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मूसलाधार बारिश से चौपाल और आसपास के इलाकों में सड़कों पर जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। उपमंडल चौपाल की दर्जनों सड़के अवरुद्ध हो गई हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चौपाल के बाशिंदे बिजली के संकट का सामना भी कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने दो साल पहले चौपाल-शिमला सड़क को चौड़ा करने के लिए देहा और चंबी के बीच करीब आठ किलोमीटर सड़क किनारे कटाई की है। इसकी वजह से सड़क किनारे खड़े देवदार के सैकड़ों पेड़ों की जड़ें खोखली हो गई हैं। बरसात में जगह-जगह पेड़ चौपाल को बिजली आपूर्ति करने वाली मुख्य लाइन पर गिर रहे हैं। इस वजह से क्षेत्र में बत्ती गुल हो रही है। शुक्रवार रात को बिजली लाइन पर देवदार का एक पेड़ गिरने से उपमंडल चौपाल अंधेरे में डूब गया। बिजली बोर्ड के कर्मियों ने शनिवार रात को कड़ी मशक्कत के बाद बिजली बहाल कर लोगों को राहत तो दी, लेकिन शनिवार रात अन्य पेड़ गिरने से बिजली फिर गुल हो गई। खबर लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हुई थी। हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मियों ने विद्युत बहाली के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन तेज बारिश की वजह से उनके प्रयास सिरे नहीं चढ़ पाए। उपमंडल चौपाल के बाशिंदों को शनिवार की रात भी अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी।
अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल चौपाल चंद्रसेन ने कहा कि देहा और चंबी के बीच पेड़ों के बार-बार गिरने से लाइन और खंभे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इस वजह से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। क्षतिग्रस्त लाइन और खंभों की मरम्मत करने के लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें