फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने दस्तक देते ही कहर बरपाना किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। बरसात ने दस्तक देते ही अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शहर के साथ लगते जगातखाना में वीरवार दोपहर सड़क का डंगा ढह गया। इसके चलते यहां पार्क की गई गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार देर रात सूबे में जोरदार बारिश हुई। इसके चलते जहां कई सड़कें मलबे में तबदील हो गईं वहीं जगातखाना पुलिस थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर जगातखाना-चाटी मार्ग पर सड़क का डंगा गिर गया और यहां पार्क गाड़ी इसके चपेट में आ गई, जो पाइप के सहारे लटक गई। गनीमत रही कि गाड़ी नीचे नहीं गिरी। लोक निर्माण विभाग ने एहतियातन सड़क को आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ उदय कौशल ने बताया कि बारिश होने से सड़क ढह गई है। जल्द टेंडर लगाकर सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें