नेरवा(रोहड़ू)। नेरवा में पुलिस ने दो लोगों के वाहनों से शराब की 228 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी गंगा राम और मंजीत के वाहनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब की 48 बोतलें मिलीं। इसके अलावा बीयर की 180 बोतलें भी बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नेरवा थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। शिमला पुलिस अवैध शराब और नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। यह अभियान समाज से नशे को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस आम जनता से भी इस संबंध में जानकारी साझा करने का आग्रह करती है। ऐसी सूचनाएं पुलिस को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद करती हैं।