फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल में वाटर स्पोर्ट्स, धार्मिक पर्यटन करेंगे विकसित

Sat, 13 May 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
जुब्बल के सारी पंचायत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को तलवार भेंट करते समर्थक।
विज्ञापन
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स और धार्मिक पर्यटन को विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने शनिवार को जुब्बल उपमंडल की ग्राम पंचायत सारी में 3.26 करोड़ की लागत से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना और 2.44 करोड़ से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी भवन का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। रोहित ठाकुर ने बताया कि अणु और खड़ापत्थर में उचित भंडारण क्षमता के सीए स्टोर स्थापित किए जाएंगे।
कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बागवानों एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। सारी में बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना से मडकादली, मघारा, अस्तांदली और सारी के बागवानों-किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। वर्तमान राज्य सरकार घर द्वार पर ही शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवा रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को शिक्षा मंत्री ने 20,000 रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व स्थानीय प्रधान अनु रांगटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रोहित ठाकुर ने जन समस्याएं सुनीं।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष जुब्बल यशवंत जस्टा, उपमंडल दंडाधिकारी चेतना खड़वाल, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग अरविंद सूद, खंड विकास अधिकारी जुब्बल कर्ण सिंह आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें