फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौटीधार में 11 दिन से गहराय पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। एक ओर जिला शिमला की ननखड़ी तहसील में कर्फ्यू चल रहा है, वहीं ऐसे में दर्जनों ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं। तहसील की देलठ पंचायत के तहत आने वाले नौटीधार गांव में बीते 11 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण गांव से करीब दो किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। आईपीएच विभाग को बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत के नौटीधार गांव में रहने वाले लोगों को बीते 11 दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई है। ग्रामीण पेयजल की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पानी न मिलने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य तो प्रभावित हो ही रहे हैं, साथ ही पालतू पशुओं को पानी पिलाने का संकट खड़ा हो गया है। गांव में करीब 60-70 लोग रहते हैं, जो पेयजल न मिलने से दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। विभाग की नाकामी के चलते ग्रामीण पेयजल से वंचित हैं।
ग्रामीण मदन सिंह कश्यप, कुशाल चंद, बिट्टू राम, चैन राम, माघू राम, शालिग राम, लीला दत्त, झांपी देवी, उषा, शकुंतला देवी आदि का कहना है कि ग्रामीणों को पूनन खड्ड से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। जल शक्ति विभाग एक ही लाइन से दो गांवों को पानी मुहैया करवा रहा है। विभाग के कर्मचारी दूसरे गांव को बराबर पेयजल आपूर्ति दे रहे हैं, जबकि उक्त गांव के लोग पानी के लिए गांव से करीब दो किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया है। उन्होंने आईपीएच विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उधर, आईपीएच विभाग ननखड़ी के एसडीओ विवेक शर्मा ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसी समस्या है तो इसका जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें