फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालसी पंचायत के तीन गांवों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
भालसी पंचायत में पानी की समस्या होने पर किल्टों में पानी ढोतीं महिलाएं। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। निरमंड खंड की भालसी पंचायत के पढ़ेंण, नयाधारठा और डाबर गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बीते 15 दिन से ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। पेयजल के लिए ग्रामीण दर-दर भटक रहे हैं और खड़ी चढ़ाई चढ़कर पानी ढोने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों में जलशक्ति विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक महिलाओं का अधिकतर समय पानी ढोने में ही बरबाद हो जाता है। जहां खुद को पानी पीने को नहीं है, वहीं पशुओं को भी पीने के लिए पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। समस्या के बारे में महिलाएं जलशक्ति विभाग निरमंड भी पहुंचीं थीं, लेकिन चुनावी ड्यूटी की वजह से कोई भी उच्च अधिकारी उपलब्ध नहीं था। स्थानीय निवासी कुलवंत सक्सेना ने कहा कि विभाग जल्द गांव में पानी की आपूर्ति को सुचारु करे। तीनों गांवों में करीब चालीस से पचास घर हैं, जिन्हें पानी पीठ पर ढोकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय महिलाओं ने कहा कि यदि एक-दो दिन में ऐसी नहीं सुधरी तो जल शक्ति विभाग के कार्यालय में धरना देने को मजबूर होना पड़ेगा।
जल शक्ति विभाग निरमंड के सहायक अभियंता नवल कुमार ने कहा कि पानी की आपूर्ति जल्द कर दी जाएगी। इन गांवों में पानी न आने की समस्या का कारण समयसारिणी रही है, जिसकी वजह से ये गांव छूट गए होंगे। विभाग के कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी की वजह से पानी की आपूर्ति में थोड़ा व्यवधान हुआ होगा, जो जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा। वैसे भी बारिश न होने की वजह से जलस्तर में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें