रामपुर बुशहर। किन्नौर और रामपुर के आसपास नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से नाथपा-झाकड़ी बांध में जल प्रवाह बढ़ रहा है। नाथपा बांध से मंगलवार सुबह 7:30 बजे 1000 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। बांध के बहाव क्षेत्र में कुल अनुमानित जल प्रवाह लगभग 424 क्यूमेक्स होगा। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि जल प्रवाह और बढ़ता है, तो और पानी छोड़ा जाएगा। लोगों से अपील है कि सतलुज नदी के किनारे न जाएं।