फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जनक बने सेल्फ फाइनेंसिंग विभाग के अध्यक्ष

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में सेल्फ फाइनेंसिग विभाग आम बैठक के दौरान। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में मंगलवार को सेल्फ फाइनेंसिंग विभाग की आमसभा का आयोजन किया गया।कॉलेज के मीडिया प्रभारी डाॅ. शांता कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. उत्तम चंद चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विभाग के को-ऑर्डिनेटर प्रो. इंद्र भगत नेगी ने मुख्यातिथि और प्राध्यापकों का स्वागत किया और वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेल्फ फाइनेंसिंग विभाग की आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान सेल्फ फाइनेंसिंग विभाग की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें वरिष्ठ प्राध्यापक जनक नेगी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके अलावा प्रो. बालम नेगी को सदस्य सचिव, प्रो. कपूर चंद और सुरबाला नेगी को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। वहीं, प्रो. धर्मकीर्ति नेगी और देवराज नेगी को मनोनीत सदस्य, संजय लोकटस को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्राचार्य ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कुशाल शर्मा, अधीक्षक भगत सिंह नेगी, प्रो. जयाप्रदा और शिवांगिनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें