फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में सामूहिक रूप से देखा प्रधानमंत्री का संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के तहत देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। यह संवाद किन्नौर में सामूहिक रूप से देखा गया। किन्नौर में मेरा युवा भारत ने जवाहर नवोदय विद्यालय, रिकांगपिओ के सहयोग से इस वर्चुअल संवाद का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, किन्नौर शुभम चंद्रन और जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव रावत उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और मेरा युवा भारत के अधिकारी भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन ने कहा कि नशामुक्त भारत का निर्माण युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य गौरव रावत ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली और नशे के प्रति जागरूकता विकसित करेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नशामुक्त रहकर समाज के लिए प्रेरणा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें