फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉरियर बॉयज जुआगी ने जीती महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
युवक मंडल बघीर की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते मुख्यात
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 44,444 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल की चायल पंचायत के युवक मंडल भगीर ने महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया। वॉरियर बॉयज जुआगी और राइजिंग स्टार दवाह के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। युवक मंडल भगीर के अध्यक्ष बाला ने कहा कि राइजिंग स्टार दवाह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 79 रन का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलने उतरी वॉरियर बॉयज जुआगी के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ पारी खेली। सलामी बल्लेबाज सुंदर ने टीम के लिए 47 रन बनाए और विजेता के खिताब पर कब्जा जमाया। वॉरियर बॉयज जुआगी ने महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 44,444 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 22,222 रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। फाइनल मुकाबले के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि चायल पंचायत के पूर्व उप प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर बिजली बोर्ड नित्थर के कनिष्ठ अभियंता जगदीश ठाकुर, प्रगतिशील बागवान कबीर ठाकुर, गिरशाई विद्या मंदिर ठारला के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर, दुग्ध संघ ढमार के सचिव दौलत ठाकुर, माता चैलासनी के कारदार पूर्ण ठाकुर, पूर्व वार्ड सदस्य भगीर घनश्याम ठाकुर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें