फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षण संस्थानाें में होंगे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिक्षण संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब ईएलसी के माध्यम से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्यों नए मतदाताओं और भविष्य के मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करवाना है। हर माह के पहले शनिवार को हर मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला और माह के तीसरे शनिवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ठियोग डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि 17 मई को इस निर्वाचन क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं और आईटीआई में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक संस्थान में एक कमरा मतदाता जागरुकता गतिविधियों के लिए चयनित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें