फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सुरक्षा के लिए जवानों का तनाव मुक्त जीवन जरूरी : डॉ. सुरेश शर्मा

विज्ञापन
सराहन एसएसबी कैंप में आयोजित कार्यशाला में मौँजूद जवानों के साथ  मैनेजमेंट ट्रैनर डॉक्टर सुरेश
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। हमारे देश के रक्षकों का जीवन निरंतर गतिमान जीवन है। वे अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं, जो तनाव का कारण बनती हैं, लेकिन उनका सहजता से और सफलतापूर्वक सामना करने के लिए आंतरिक शक्तियों की आवश्यकता है। यह बात एसएसबी सराहन प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यशाला में डाॅ. सुरेश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जवानों का तनाव मुक्त जीवन जरूरी है। तनाव का मुख्य कारण हमारा नजरिया और सोचने का तरीका है, इसीलिए हमें तनाव प्रबंधन के लिए नजरिये में परिवर्तन लाने की और आंतरिक सशक्तीकरण के माध्यम से अपने साथियों को भी सशक्त करने की आवश्यकता है। कार्यशाला में कार्यवाहक सेनानी राजकुमार ने कहा कि वर्तमान में आध्यात्मिकता की हमें भी जरूरत है। उन्होंने इस कार्यशाला को स्वयं के लिए तथा अपने साथियों के लिए बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें