फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में स्वयंसेवियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सीमा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। शपथ ग्रहण के उपरांत सरदार पटेल और भारत का पुनर्निर्माण अतीत से वर्तमान तक विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सरदार पटेल के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र पॉल ने कहा कि एनएसएस जैसी संस्थाएं युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना विकसित करती हैं। ऐसे कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रो. सीमा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर चल रहे अभियान के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें