फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सराहन में स्वयंसेवियों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के तहत आने वाले पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन के एनएसएस के स्वयंसेवियों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। स्कूल के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार और भावना कंवर की अगुवाई में स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर में देवदार के पौधे रोपे। उन्होंने पौधरोपण करने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में सफाई अभियान भी चलाया। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने छात्र स्वयंसेवियों से पौधों की देखरेख और रखरखाव के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महेंद्र पाल, अमर देष्टा, संत राम, राजीव, सत्यदेव, सुषमा, धनिषा और मधुबाला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें