असर सर्वेक्षण में सीमा कॉलेज के 21 एनएसएस स्वयंसेवियों ने निभाई अहम भूमिका। स्रोत: कॉलेज प्रबंध
असर सर्वेक्षण में सीमा कॉलेज के 21 एनएसएस स्वयंसेवियों ने निभाई अहम भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के 21 स्वयंसेवियों ने असर (एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट) 2026-27 के सर्वेक्षण अभियान में भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने लोअर कोटी, छुपाड़ी, देलवी, कोटी, जुब्बल, नावर, कोटखाई और रामपुर के गांवों में जाकर घरों और स्कूलों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने गांवों में जाकर ग्रामीणों से संवाद किया। यह अभियान प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से चलाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह कुल्ला, प्रो. संधीरा और प्रो. भूपेंद्र के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने सर्वेक्षण कार्य पूरा किया। महाविद्यालय प्रशासन ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना विकसित होती है। साथ ही सभी स्वयंसेवियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह अभियान प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से चलाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह कुल्ला, प्रो. संधीरा और प्रो. भूपेंद्र के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने सर्वेक्षण कार्य पूरा किया। महाविद्यालय प्रशासन ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना विकसित होती है। साथ ही सभी स्वयंसेवियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।