फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धनतेरस आज, चमका बाजार, बेहतर कारोबार की जगी उम्मीद

विज्ञापन
धनतेरस पर रामपुर बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
दुकानों पर देर शाम तक रही चहल-पहल, आभूषणों की दुकानों में उमड़ रहे खरीदार
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं की रात को की जाती है पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। धनतेरस पर्व को लेकर रामपुर बाजार में खूब रौनक देखने को मिल रही है। बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठे हैं। पूरे क्षेत्र में धनतेरस की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजार पहुंच रही है। वहीं, कारोबारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद है। रामपुर बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर घरेलू सामान और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। धनतेरस के अवसर पर लोग परंपरा के अनुसार सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, लक्ष्मी माता के चांदी के चरण, कछुआ और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं की रात को पूजा की जाती है। बाजार में मिठाइयों, बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक सामान, आभूषणों और दिवाली की सजावट से संबंधित दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है। त्योहारी सीजन को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न सामान पर ऑफर दिए जा रहे हैं। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस और दिवाली को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानदार सिद्धार्थ, पूनम, दीपक, राहुल और दीपिका ने बताया कि त्योहार के चलते बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। धनतेरस पर खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने उम्मीद जताई कि धनतेरस और दिवाली के दौरान बाजार में और अधिक भीड़ उमड़ेगी, जिससे कारोबार में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें