फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में स्वयंसेवियों ने निकाला यूनिटी मार्च

विज्ञापन
आनी में यूनिटी मार्च निकालते स्वयंसेवी। संवाद
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आनी में स्वयंसेवियों ने यूनिटी मार्च निकाला। इस आयोजन में स्वयंसेवियों ने दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया। मेला मैदान आनी से नए बस अड्डे तक दौड़ का आयोजन किया गया। यह यूनिटी मार्च पुलिस और पीएमश्री आनी स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसे एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनैत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यूनिटी मार्च में कुशल जोशी प्रथम, विजय द्वितीय और प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसडीएम ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर थाना प्रभारी आनी पंछी लाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कुंदन शर्मा, श्यामानंद, दिग्विजय चौहान, प्रवीण मेहता, कुशल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

आनी में यूनिटी मार्च निकालते स्वयंसेवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें