फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवगढ़ को पंचायत भवन की मिली सौगात

विज्ञापन
कोटखाई के देवगढ़ में निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण करते ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। कोटखाई उपमंडल के देवगढ़ को पंचायत भवन की सौगात मिली है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 53 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने निर्माणाधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ के भवन के कार्य का भी निरीक्षण किया। रोहित ठाकुर ने कहा कि पूरा क्षेत्र चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई एक आदर्श संस्थान बन चुका है। यहां मेडिसिन, स्त्री रोग, नेत्र रोग, बच्चों और विभिन्न स्पेशलिस्ट चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। शीघ्र ही कोटखाई में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सड़कों, पेयजल और बिजली के क्षेत्र में भी पूरे विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि 400 केवी सबस्टेशन प्रगतिनगर से 66 केवी सबस्टेशन हुली को सात करोड़ रुपये की लागत से जोड़ा जा रहा है। इससे सर्दियों में बिजली की आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। पांच करोड़ रुपये की लागत से नियंत्रण केंद्र गुम्मा का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करवाया जाएगा। 53 करोड़ रुपये से बिजली व्यवस्था को और सशक्त व स्तरोन्नत करवाने का कार्य भी प्रगति पर है। इस अवसर पर स्थानीय प्रधान रंजना शर्मा, कांग्रेस मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, निदेशक कृषि एवं ग्रामीण बैंक देविंद्र नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी गुमान सिंह, जुब्बल-नावर-कोटखाई के युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, एसडीएम गुरमीत नेगी, बीडीओ करण सिंह और डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें