रिकांगपिओ ( किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शेर सिंह नेगी, एनसीसी अधिकारी डॉ. शांता कुमार, रोवर्स एंड रेंजर्स लीडर्स प्रो. भगवान सिंह नेगी और सुरबाला नेगी के मार्गदर्शन में एक दिवसीय साफ-सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में 106 स्वयंसेवियों के साथ प्राध्यापकों ने मिलकर महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। संवाद