रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने अभिमुखीकरण सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लगभग 300 नए स्वयंसेवी शामिल हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रेम प्रकाश चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र सिंह कुल्ला, संधीरा और भूपेंद्र भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सुरेंद्र सिंह कुल्ला ने नए स्वयंसेवियों का स्वागत किया। संधीरा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। भूपेंद्र ने भी एनएसएस की गतिविधियों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रेम प्रकाश चौहान ने स्वयंसेवियों को भविष्य के शिविरों में उत्साह से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने समाज सेवा के माध्यम से महाविद्यालय का नाम रोशन करने को कहा।