फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रंगोरी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
रंगोरी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित वन रक्षक और पदाधिकारी | स्त्रोत: वन विभाग
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

हिमाचल होमगार्ड की 2 बटालियन कंपनी सराहन ने वीरवार को वन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी कमांडर सराहन राजेंद्र लैक्टू ने की। राजेंद्र लैक्टू ने जवानों के साथ मिलकर वन भूमि पर दयार और बान प्रजाति के करीब 200 पौधे रोपे। कंपनी के जवानों ने रंगोरी पंचायत के कुर्ग गांव के वन क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राजेंद्र लैक्टू ने कहा कि वन हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण आधार हैं। पर्यावरण की सुरक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पौधरोपण में लगाए गए पौधों की रक्षा करना और पहले से लगे पौधों की नियमित देखभाल जरूरी है, जिससे पौधे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। होमगार्ड जवानों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, जंगलों को आग और अवैध कटान बचाने की अपील की। यह जानकारी पवन मेहता ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें